ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

बिहार में शराब चोरी की सजा मौत! माफिया ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, शव को खेत में फेंका

MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले बिहार में शराब चोरी करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पांच पेटी शराब चोरी करने के आरोप में शराब माफिया ने युवक को इतना पीटा की उसकी

बिहार में शराब चोरी की सजा मौत! माफिया ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, शव को खेत में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शराबबंदी वाले बिहार में शराब चोरी करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पांच पेटी शराब चोरी करने के आरोप में शराब माफिया ने युवक को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को खेत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के ग्यासुद्दीनपुर गांव की है।


मृतक की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी रामरेखा सहनी के बेटू शंभू सहनी के रूप में हुई है। मृतक शंभू सहनी के पिता रामरेखा सहनी ने आरोप लगाया है कि बोचहा थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब कारोबारी  राकेश राय ने उनके बेटे और गांव के ही एक अन्य युवक को पांच कार्टून शराब चोरी का आरोप लगाते हुए उठा लिया था और उनकी बेरहमी से पीटाई की। पिटाई के कारण शंभू की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


गेहूं के खेत में डेड बॉडी मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाइवे से करीब 50 फिट की दूरी पर एक गेहूं के खेत में लोगों ने डेड बॉडी को देखा। डेड बॉडी से कुछ दूरी पर मृतक युवक की बाइक भी बरामद हुई है। शव की दशा देखकर ग्रामीण को समझते देर नहीं लगी की यह हत्या का मामला है। जिसके बाद लोगो ने घटना की जानकारी गयाघाट थाने की पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता