ब्रेकिंग
Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़

बिहार : शादी समारोह के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, मचा कोहराम

NAWADA: इस वक्त खबर नवादा जिले से खबर आ रही है, जहां शादी समारोह के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारसलीगंज के सोनवर्षा गांव में सोमवार की रात यह घटना हुई है। युवक की

बिहार : शादी समारोह के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, मचा कोहराम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त खबर नवादा जिले से खबर आ रही है, जहां शादी समारोह के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारसलीगंज के सोनवर्षा गांव में सोमवार की रात यह घटना हुई है। युवक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी पिंकू कुमार के रूप में हुई है। 


मृतक के भाई ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुनियोजित तरीके से उन्हें बुलाकर उनकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि वारसलीगंज के भवानी बीघा गांव से सोनबरसा बारात आई थी। जहां शादी समारोह में सभी शामिल हुए थे। सभी को सुलाने के दौरान जब वह अपने भाई को खोजे तो वह नहीं मिले। इस दौरान उनके मोबाइल पर लगातार रिंग किया गया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिससे परिवार वालों की चिंता गहरा गई। जब गांव के ही बगीचे में उन्हें उनका मोबाइल रिंग होते हुए मिला तो लोगों को शक हुआ। थोड़ी ही दूर पर उनकी लाश बगीचे से बरामद हुई। बताया जा रहा है वह इस शादी के अगुआ भी थे।  पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें बुलाकर उनकी हत्या की है। उन्होंने


मृतक के भाई ने शक के आधार पर कुछ लोगों के नाम लिए हैं जिस आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेज दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता