ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

बिहार में सरकारी शिक्षक ने क्लास रूम को बना लिया अय्याशी का अड्डा: लोगों ने रंगरेलियां मनाते पकड़ा औऱ फिर जमकर पीटा

BAGAHA: बिहार के एक सरकारी स्कूल को वहां के टीचर ने अय्याशी का अड्डा बना लिया. गांव के लोगों ने स्कूल के शिक्षक को क्लास रूम में रंगरेलियां मनाते पकड़ा. शिक्षक स्कूल में मिड ड

बिहार में सरकारी शिक्षक ने क्लास रूम को बना लिया अय्याशी का अड्डा: लोगों ने रंगरेलियां मनाते पकड़ा औऱ फिर जमकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: बिहार के एक सरकारी स्कूल को वहां के टीचर ने अय्याशी का अड्डा बना लिया. गांव के लोगों ने स्कूल के शिक्षक को क्लास रूम में रंगरेलियां मनाते पकड़ा. शिक्षक स्कूल में मिड डे मिल बनाने वाली महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि मामले की जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।


मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है. बगहा के गोबरहिया मध्य विद्यालय में एक शिक्षक क्लास रूम में ही रंगरेलियां मना रहा था. स्कूल से बच्चे घर चले गये तो टीचर क्लास रूम में ही रसोइया के साथ बंद हो गया. गांव वालों की इसकी खबर मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंच कर शिक्षक को रंगे हाथों पकड लिया. ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की पिटाई की और फिर शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दी है। 


गोबरहिया मध्य विद्यालय में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया शिक्षक अजीत कुमार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं स्कूल में मिड डे मिल बनाने वाली रसोइया के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी. शिक्षक ने रसोइया की गरीबी का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. स्कूल में बच्चों की छुट्टी होने के बाद शिक्षक रात में वहीं रूक गया. उसने महिला रसोइय़ा को भी बुला लिया औऱ दोनों क्लास रूम में बंद हो गये. इसी बीच गांव के लोगों को इसकी खबर मिल गयी।


गांव के लोगों ने शोर मचाया तो रात में ही स्कूल में भीड़ लग गई. इसी बीच युवकों ने टीचर अजीत की पिटाई भर कर दी. शिक्षक अजीत और रसोइया को अलग अलग कमरे में बंद कर दिया गया. सुबह होने के बाद गांव में पंचायत बैठी. पंचायत में  आरोपी शिक्षक ने कहा कि वह रसोईया से शादी कर लेगा. लेकिन लोगों का कहना था कि अजीत पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. ऐसे में वह दूसरी शादी कर ही नहीं सकता।


गांव के लोगों ने इस मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है.  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी जांच करने का आदेश दिया है. लेकिन भारी बारिश के कारण उस गांव में जाने वाले रास्ता बंद है. जैसे ही आवागमन शुरू होता है वैसे ही गांव में जाकर मामले की जांच की जायेगी और वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार शिक्षक औऱ रसोइय़ा के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।