ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, कुरकुरे के कार्टन से 25 लाख का शराब बरामद

NAWADA: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले अपनी आदत से बाज आ रहे है और ना ही शराब तस्कर। यही कारण है कि आए दिन शराब के धंधेबाज और शराब पीने वाले पकड़

बिहार में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, कुरकुरे के कार्टन से 25 लाख का शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले अपनी आदत से बाज आ रहे है और ना ही शराब तस्कर। यही कारण है कि आए दिन शराब के धंधेबाज और शराब पीने वाले पकड़े जा रहे हैं। शराब तस्कर तो बिहार में शराब लाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।


कभी आम और सब्जियों के बोरे में छिपाकर शराब लाते है तो कभी एम्बुलेंस, ताबूत और वाहनों में बने तहखाने में शराब को छिपाकर लाते हैं। पिछले दिनों ने तो कब्रिस्तान को ही तस्करों ने शराब रखने का गोदाम बना दिया था। हर बार तरह तरह के हथकंडे अपनाते है लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच पाते हैं। इस बार तो शराब तस्करों ने कुरकुरे चिप्स के कार्टन में छिपाकर शराब की खेप बिहार में ला रहे थे। लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच पाए। 


उत्पाद विभाग की टीम ने कुरकुरे के कार्टन में छिपाकर ट्रक में रखे शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चित्रकोली समेकित जांच चौकी में वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। 


उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद ने बताया कि ट्रक से 493 पेटी शराब बरामद हुआ है जिसमें कुल 15492 विदेशी शराब की बोतल मिली है। जिसकी बाजार मूल्य 25 के करीब है। ट्रक में कुरकुरे और चिप्स  भरा था और उसके नीचे शराब का कार्टून रखा हुआ था। पुलिस ने ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार चालक के अनुसार शराब उत्तर प्रदेश से बिहार में डिलीवरी देनी थी।


समेकित जांच चौकी पर हमेशा की तरह जांच की जा रही थी तभी गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब से भरी ट्रक बिहार में प्रवेश करने वाली है जिसके आलोक में इंस्पेक्टर निशांत कुमार ने वाहनों की सघन जांच को और सख्त कर दिया। NH 20 पर झारखंड की ओर से आने वाली वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के क्रम में ट्रक संख्या 25 एफटी 1894 से विदेशी शराब जब्त की गयी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता