ब्रेकिंग
बड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था बड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था

बिहार: सनकी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान, मायके जाने से था नाराज

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। आरोपी पति पत्नी के मायके में अधिक दिन रूक जाने से नाराज था। जैसे ही पत्नी वापस ससुराल पहुंची आरोपी पति ने झगड़ा शु

बिहार: सनकी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान, मायके जाने से था नाराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। आरोपी पति पत्नी के मायके में अधिक दिन रूक जाने से नाराज था। जैसे ही पत्नी वापस ससुराल पहुंची आरोपी पति ने झगड़ा शुरू कर दिया और इसी दौरान पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। घटना बिथान थाना क्षेत्र के वेजोर सराकत गांव की है।


मृतक महिला की पहचान राजनारायण सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजनारायण सिंह की अलौली थाना क्षेत्र के हैथमन गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद की बेटी सुनीता देवी से शादी हुई थी। मां के निधन के बाद सुनीता श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मायके गई थी। गुरुवार को जब वह मायके से वापस ससुराल लौटी तो आरोपी पति उससे अधिक दिन मायके में रूकने को लेकर झगड़ा करने लगा।


देखते ही देखते बात बिगड़ गई और आरोपी पति ने सुनीता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।