ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पूर्व MLA के पेट्रोल पंप पर की जमकर लूटपाट, CCTV में कैद हुई वारदात

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बदमाशों ने

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पूर्व MLA के पेट्रोल पंप पर की जमकर लूटपाट, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर जमकर लूटपाट की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, घटना महुआ ताजपुर रोड के वाजितपुर में स्थित पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी के पेट्रोल पंप की है। घटना की की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पातेपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए थे जिन्होंने पहले बाइक में पेट्रोल डलवाया उसके बाद हथियार दिखाकर 42 हजार रुपये लूट लिए।


इस दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की और पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर भी लूटपाट किया। पूरी वारदात का सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता