ब्रेकिंग
गैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

बिहार में पुलिस की कस्टडी में एक हफ्ते के भीतर दूसरी मौत, शराब के साथ पुलिस ने किया था अरेस्ट

SITAMARHI: बिहार में पिछले एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां शराब के साथ गिरफ्तार शख्स की पुलिस की कस्टडी में म

बिहार में पुलिस की कस्टडी में एक हफ्ते के भीतर दूसरी मौत, शराब के साथ पुलिस ने किया था अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में पिछले एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां शराब के साथ गिरफ्तार शख्स की पुलिस की कस्टडी में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इससे पहले इसी सप्तार पटना में पुलिस की अभिरक्षा में एक युवक की मौत हो गई थी।


सीतामढ़ी में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के शिकार हुए शख्स की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी गांव के वार्ड-1 निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश कापर उर्फ मैना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात पुलिस ने 12 बोतल शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया था। मैना नेपाल से 12 बोतल शराब लेकर बिहार पहुंचा था।


बुधवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने वाली थी लेकिन इसी बीच उसकी तबीतय बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सुरसंड सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मैना के खिलाफ शराब के कई मामले दर्ज थे और वह पहले भी जेल जा चुका था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता