ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार: भाभी के प्यार में पागल था देवर, हसबैंड की बेवफाई से आहत पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पति की बेवफाई से आहत पत्नी ने बड़ा कांड कर दिया है। महिला के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। भाभी के प्यार में पागल महिला का पति उसे भा

बिहार: भाभी के प्यार में पागल था देवर, हसबैंड की बेवफाई से आहत पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पति की बेवफाई से आहत पत्नी ने बड़ा कांड कर दिया है। महिला के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। भाभी के प्यार में पागल महिला का पति उसे भाव नहीं देता था जिससे आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की है।


मृतका की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। रानी देवी के परिजनों का आरोप है कि सुशील का उसकी अपनी ही भाभी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। रानी के बार बार मना करने के बावजूद दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। रानी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसी से आहत होकर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।


हालांकि मृतका के पति का कहना है कि रानी ने मुहल्ले के कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज लौटाने के बाद भी उसे परेशान किया जा रहा था, इसी कारण से उसने अपनी जान दे दी है। उधर, घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।