ब्रेकिंग
पहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तार

बिहार : निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है. जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मिठनपुरा थाना

बिहार : निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है. जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाथी चौक स्थित राजस्व ऑफिस से उसकी गिरफ्तारी की गई है. कार्रवाई के बाद विजिलेंस की टीम कर्मचारी को लेकर रवाना हो गई है. जिसके बाद यूज़ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जा सकता है. 


आपको बता दें कर्मचारी अजित कुमार के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी. बताया जा रहा है दाखिल-खारिज से लेकर और सभी कार्य के लिए रिश्वत की वह मांग करता था. कांटी अंचल में तबादले के बाद भी वह मुशहरी अंचल में प्रतिनियुक्ति पर था. वहीं दो दिन पूर्व विजिलेंस में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसपर कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने उसे राजस्व कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 


जानकारी के अनुसार कुढ़नी अंचल के पुरुषोत्तमपुर का निवासी अजित कुमार करोड़ों की लागत से घर बना रहा है. इसे देखकर भी वरीय पदाधिकारियों के यहां उसकी शिकायत की भी गई. लेकिन जिलास्तर पर इस शिकायत का कोई सुनवाई नहीं हुई. बताया जा रहा कि वह वरीय पदाधिकारियों का भी चहेता था. इसी वजह से पोस्टिंग के बाद भी मनचाही जगह पर काम कर रहा था. उवो जहां भी रहता था वहां काफी कमाई होती थी. 


टैग्स