ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, सहरसा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, 7 लोग घायल

SAHARSA: सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष से सात व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन से सभी घायलो

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, सहरसा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, 7 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष से सात व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन से सभी घायलों को परिजनों ने सीएचसी सलखुआ में भर्ती कराया। जहां सभी का ईलाज चल रहा है।


 मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल सलखुआ थाना के मोबारकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी अवधेश यादव एवं संतोष यादव का बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है। मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार घायल व्यक्ति घायल हो गया। जिनमें अवधेश यादव, संतोष यादव, निरंजन कुमार, द्रोपती देवी एवं दूसरे पक्ष के उपेन्द्र यादव उर्फ बेचू, दिलीप यादव, रेखा देवी घायल हो गए। 


घटना को लेकर प्रथम पक्ष के द्रोपति देवी ने सलखुआ पुलिस को आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि मेरे दीवार के बगल में गड्ढ़ा था, जिसमें पानी भर गया। गड्ढ़ा में मिट्टी डाल रहे थे कि उपेन्द्र यादव समेत अन्य ने एकमत होकर लाठी से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान जेवरात भी छीन लेने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता