ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

PATNA NEWS: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े फायरिंग

PATNA: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके का है जहां जमीन के विवाद में दिनदहाड़े

PATNA NEWS: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके का है जहां जमीन के विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग की गयी। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 


फायरिंग नौहसा गांव के बक्खो टोली मोहल्ले में की गयी। जहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किया है। घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर चेहरे पर मास्क लगाए बाइक सवार 2 अपराधियों ने फायरिंग की है। 


हालांकि अभी तक थाने में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है। मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किया है। वही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गयी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।