ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

बिहार में 8वीं की छात्रा से दरिंदगी, शादी की रस्मों के बीच नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, सुनसान जगह पर किया गंदा काम

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां 8वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। घर में चचेरी बहन की बारात आई थी, इसी दौरान गांव के ही दो बदमाश उसे जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह

बिहार में 8वीं की छात्रा से दरिंदगी, शादी की रस्मों के बीच नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां 8वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। घर में चचेरी बहन की बारात आई थी, इसी दौरान गांव के ही दो बदमाश उसे जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामला वैशाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


बताया जा रहा है कि तीन मई को पीड़िता की चचेरी बहन की बारात आई थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं, तभी गांव के ही दो दबंग राजकुमार राय और मुनचुन सिंह शराब के नशे में आ धमके और 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से उठाकर गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गए। लड़की ने बचने की लाख कोशिश की लेकर दबंगों ने उसे नहीं छोड़ा और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला।


किसी तरह से लड़की घर पहुंची और डर के मारे चुपी साथ लिया लेकिन बाद में जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा हालांकि एक आरोपी चुनचुन सिंह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दूसरे आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता