ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में मुखिया की दबंगई: पंचायत का फरमान नहीं मानने पर महिला को दी खौफनाक सजा, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। पंचायत की बात नहीं मानने पर आरोपी मुखिया ने महिला को कमरे में बंद कर पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घायल महिला सदर

बिहार में मुखिया की दबंगई: पंचायत का फरमान नहीं मानने पर महिला को दी खौफनाक सजा, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। पंचायत की बात नहीं मानने पर आरोपी मुखिया ने महिला को कमरे में बंद कर पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घायल महिला सदर अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। महिला में पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, पूरा मामला बंजरिया प्रखंड के फुलवार पंचायत का है, जहां मुखिया हनुमान दुबे एक महिला को अपने समर्थकों के साथ बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। पीड़ित सुनीता देवी के बेटे लवकुश कुमार ने स्थानीय थाना में मुखिया समेत पांच लोगों पर अपनी मां की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 


महिला के बेटे लवकुश ने बताया कि वह अपने मां और पिता के साथ बैठा था, तभी मुखिया हनुमान दुबे अपने समर्थकों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर मुखिया और उनके समर्थकों ने मां को लाठी डंडों और लात घुसों से मार कर घायल कर दिया हालांकि मुखिया हनुमान दुबे ने बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर पंचायत हो रही थी, जिसमें उसने गाली गलौज शुरू कर दी थी।


पूरे मामले पर सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमे कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट कर रहे है। उस मामले पर पीड़ित महिला के बेटे के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें