ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

बिहार: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

KAIMUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दु

बिहार: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव की है।


मृतक महिला की पहचान उधपुरा गांव निवासी विजय शंकर शर्मा की विधवा पत्नी सबिता कुंवर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


महिला की उम्र करीब पचास साल है। उसके सिर में गोली के दो निशान मिले हैं। महिला की हत्या क्यों की गई फिलहाल पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है। हत्या की इस वारदात को लेकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।