ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

बिहार में माफियाओं की दबंगई: जवानों को वर्दी उतार कर पीटा, पैसे-मोबाइल सब लूट लिया

MUNGER: बिहार में बेखौफ होते जा रहे माफियाओं ने एक बार फिर सुशासन को रौंद दिया है. बिहार के मुंगेर जिले में बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम को बुरी तरह पीटा है. माफियाओं की पिटाई

बिहार में माफियाओं की दबंगई: जवानों को वर्दी उतार कर पीटा, पैसे-मोबाइल सब लूट लिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ होते जा रहे माफियाओं ने एक बार फिर सुशासन को रौंद दिया है. बिहार के मुंगेर जिले में बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम को बुरी तरह पीटा है. माफियाओं की पिटाई से खनन विभाग के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं. माफियाओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा मारा और फिर नगद रूपये से लेकर मोबाइल औऱ टार्च तक छीन लिया. खनन विभाग के सुरक्षाकर्मी कह रहे हैं कि उन्हें वर्दी उतरवा कर पीटा गया. हालांकि स्थानीय लोग कुछ अलग ही कहानी कह रहे हैं. उनका कहना है कि अवैध वसूली के कारण ये वाकया हुआ है. 


घटना मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भलुआकोल गांव में हुई है जिसमें खनन विभाग के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं. खनन विभाग के वाहन को भी तोड़ दिया गया. घटना गुरूवार की देर रात हुई. अपने उपर हुए हमले के बाद खनन विभाग के सुरक्षाकर्मी ग्रामीणों के घऱ में जाकर पनाह मांगते रहे औऱ खुद को बचाने की गुहार लगाते रहे. लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. फिर सुरक्षाकर्मी वहां से जान बचा कर भाग निकले. 


ग्रामीणों और खनन विभाग की अलग कहानी

स्थानीय ग्रामीण कह रहे हैं कि उन्हें शिकायत मिली थी कि खनन विभाग के सुरक्षाकर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं औऱ अवैध खनन माफियाओं से सांठगांठ कर बालू लदी गाड़ियों को पार करा रहे हैं. लेकिन खनन विभाग के कर्मचारी कुछ औऱ कहानी सुना रहे हैं. मुंगेर के जिला खनन पदाधिकारी गोपाल साह ने बताया कि गुरुवार की रात खनन विभाग के आरक्षी शिवेंद्र चौधरी, शंकर कुमार यादव, सुनील कुमार यादव नवल किशोर सिंह के साथ खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग के भलुआकोल गांव में बालू लदे ट्रकों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने ने वाहन को घेर लिया और हमला कर दिया. उन लोगों ने खनन विभाग की टीम के साथ जमकर मारपीट की. हमले के दौरान खनन विभाग की टीम से मोबाइल, टॉर्च के साथ साथ एक हजार नकद लूट लिये गये. वहीं मारपीट में आरक्षी सुनील कुमार यादव, शंकर कुमार यादव, नवल किशोर सिंह और शिवेंद्र चौधरी जख्मी हो गए.


जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध बालू का कारोबार करने वाले माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खनन विभाग की टीम पर हमला बोला है. उन्होंने बताया कि खनन विभाग की ओर से मुंगेर के खड़गपुर थाना को घटना की मौखिक जानकारी दी गयी है. जल्द ही लिखित रूप से शिकायत भी की जाएगी. उधर घटना के बारे में जब स्थानीय लोगों से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि रात में बालू लदे वाहनों से उगाही की जा रही थी. उन्हें लगा कि नकली पुलिस बनकर पैसा वसूली का खेल चल रहा है. इसलिए उन्हें घेरा गया. 


हालांकि अब तक इस घटना की लिखित शिकायत खड़गपुर थाने में नहीं की गयी है, लिहाजा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में खनन विभाग ने सिर्फ मौखिक जानकारी दी है. पुलिस उनके लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है. जैसे ही उनका आवेदन मिलेगा पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी