ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

बिहार में लीची के लिए हत्या: लीची का दाम कम नहीं किया तो व्यापारियों ने पीट-पीटकर किसान को मार डाला

VAISHALI: बिहार में लीची के लिए एक किशोर की हत्या कर दी गयी है। 17 वर्षीय किशोर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लीची का दाम करने से इनकार कर दिया था। जिससे मंडी के व्यापारी गुस्सा हो

बिहार में लीची के लिए हत्या: लीची का दाम कम नहीं किया तो व्यापारियों ने पीट-पीटकर किसान को मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में लीची के लिए एक किशोर की हत्या कर दी गयी है। 17 वर्षीय किशोर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लीची का दाम करने से इनकार कर दिया था। जिससे मंडी के व्यापारी गुस्सा हो गये और पहले तो उसे बुरी तरह से पीटा फिर गला दबाकर आदित्य को मार डाला। लीची के लिए हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों के बीच इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


बताया जाता है कि अपने पिता के साथ 17 साल का किशोर आदित्य मंडी में लीची बेचने के लिए पहुंचा था। जहां के लीची का दाम कम करने को लेकर व्यापारियों से उसकी बकझक हो गयी। जिसके बाद व्यापारियों ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। व्यापारी लीची का दाम करने के लिए कह रहा था जिसके लिए किसान तैयार नहीं था। लीची का दाम करने से इनकार करते ही मंडी के व्यापारी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 


मामला बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना इलाका स्थित मंडी का है। लीची के किसान की हत्या से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ एनएच 22 पर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित थे। काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 5 लोगों को आरोपी बनाया और इन सबके खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि लीची का दाम करने के लिए व्यापारियों ने दवाब बनाया और जब 17 वर्षीय आदित्य लीची का दाम करने से इनकार कर दिया तो मंडी के व्यापारियों ने पहले तो पिटाई कर दी फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसमें मंडी चलाने वाले भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता