ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा

बिहार: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था फाइनेंस कर्मी, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से साढ़े पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के रामदयाल चौक के

बिहार: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था फाइनेंस कर्मी, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से साढ़े पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के रामदयाल चौक के पास की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि निजी फाइनेंस कंपनी की कर्मी प्रशांत कुमार बैंक में पैसे जमा कराने के लिए 5 लाख 51 लाख रुपए लेकर जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकला, पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्टल की नोंक पर रुपयों से भरा बैग छीन लिये। आस पास के लोग जबतक कुछ समझ पाते बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जिले की सभी सीमाओं को सील कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।