ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

बिहार में नाबालिग लड़की के साथ महीनों तक रेप, प्रेग्नेंट होते ही फरार हो गया 50 साल का गुलाम हैदर

PURNEA: पूर्णिया में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 50 साल के अधेड़ ने डरा धमका कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पिछले 4 महीनों से लड़की को अपनी हवस का शिकार

बिहार में नाबालिग लड़की के साथ महीनों तक रेप, प्रेग्नेंट होते ही फरार हो गया 50 साल का गुलाम हैदर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 50 साल के अधेड़ ने डरा धमका कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पिछले 4 महीनों से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामले का खुलासा तब हुई जब लड़की गर्भवती हो गई और आरोपी उसपर अबॉर्शन का दबाव बनाने लगा। मामला थाने में पहुंचा तो आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।


दरअसल, पूरा मामला बायसी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के 50 साल का अधेड़ गुलाम हैदर 14 साल की नाबालिग लड़की को पिछले चार महीने से हवस का शिकार बना रहा था। लड़की के प्रेग्नेट होने के बाद इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई। जिसके बाद परिजन आरोपी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो उसने उनके साथ गाली गलौज कर वहां से भगा दिया।


पीड़त लड़की की मां का कहना है कि आरोपी उसके घर के बगल में रहता है और लड़की को झांसा देकर पिछले चार महीने से उसके साथ रेप कर रहा था और अब जब वह प्रेग्नेंट हो गई है तो अबॉर्शन करने को कह रहा है और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी को तलाश कर रही है।