ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में खुनी खेल : जमीनी विवाद में तीन सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, पांच लोगों को किया घायल

CHAPARA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। अपराधी सरेआम अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रसाशन को सीधा चैलेंज दे रहे हैं। आलम

बिहार में खुनी खेल : जमीनी विवाद में तीन सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, पांच लोगों को किया घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CHAPARA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। अपराधी सरेआम अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रसाशन को सीधा चैलेंज दे रहे हैं। आलम यह है कि राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। यहां  एक सनसनीखेज वारदात में तीन सगे भाइयों को हत्या हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के दो लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद से शुरू हुआ और इसी को लेकर तीन सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।  इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गये है। यह घटना जिले के एकमा प्रखंड क्षेत्र के गंगोली गांव का बताया जा रहा है। जहां लालू महतो और उनके भाईयो के बीच में हूए जमीनी विवाद में चाकू लगने से उनके ही 3 भाईयों की मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना में कई परिजन घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया गया कि जमीन में हिस्सेदारी को लालू महतो एवं उसके परिवार के लोगो ने हमला कर दिया. हमले में तीन भाई 57 वर्षीय राजेश्वर महतो, 48 वर्षीय दिनेश महतो एवं 45 वर्षीय स्वामीनाथ महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें पंकज महतो, कलावती महतो, नीतू कुमारी, पिकी कुमारी, वियफा देवी शामिल हैं। घायलों का इलाज़ एकमा PHC व सदर अस्पताल में  चल रहा है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें