ब्रेकिंग
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

अमित शाह के रैली से पहले पटना में डबल मर्डर : जमीन कारोबारियों की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली, झाड़ी में फेंका शव

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हुआ जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या, बलात्कार और गोलीबारी की खबरें

 अमित शाह के रैली से पहले पटना में डबल मर्डर : जमीन कारोबारियों की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली, झाड़ी में फेंका शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हुआ जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या,  बलात्कार और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। हालांकि इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिख रही है लेकिन इसके बावजूद अपराधी इनके नाकों के नीचे अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिहार के राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से जुड़ा हुआ है। जहां बदमाशों ने दो जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है। अपराधियों ने यह कारनामा केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से ठीक पहले किया है। जबकि इनके आगमन को लेकर पुलिस टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी इलाके के बाइपास थाना क्षेत्र में जोर विगहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो जमीन कारोबारियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की संभावना जता रही है। इस घटना में मृत युवक की पहचान मेंहदीगंज निवासी 36 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है।


वहीं,इस मामले में एएसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों के निशाने पर जमीन कारोबारी संजीव कुमार थे, लेकिन उनके साथ रहे राजेश कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम करते थे। घटनास्थल पर एएसपी, बाइपास और गोपालपुर थाने की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिए। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस को सूचना मिली कि जोर विगहा गांव के समीप सुनसान इलाके की झाड़ी में खून से लथपथ दो युवकों के शव पड़े हैं। दोनों को सिर और छाती में गोली मारी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एएसपी ने बताया दोहरे हत्याकांड में हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका की भी जांच कर रही है। 


इधर, इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। वारदात की सूचना के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया। एएसपी ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव सुनसान इलाके में झाड़ी में फेंका गया था, इस कारण पुलिस को भी काफी देर से सूचना मिली। दोनों जमीन कारोबारियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है।