ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

बिहार में IPS अधिकारी के नाम पर ठगी, साइबर ठगों ने JDU नेता को लगाया इतने का चूना

MUZAFFARPUR: बिहार में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर आम के साथ साथ अब खास भी अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा गवां रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फर

बिहार में IPS अधिकारी के नाम पर ठगी, साइबर ठगों ने JDU नेता को लगाया इतने का चूना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर आम के साथ साथ अब खास भी अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा गवां रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने बिहार की सत्ताधारी जेडीयू के नेता को अपना शिकार बनाया है। आईपीएस अधिकारी की फर्जी आईडी से मैसेज भेजकर 80 हजार रुपए ठग लिये।


दरअसल, साइबर ठगों ने कटरा प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष बेचन महतो को ठगी का शिकार बनाया है। शातिरों ने बेतिया डीआईजी जयंतकांत के नाम और फोटो लगी आईडी का इस्तेमाल कर बेचन महतो से 80 हजार रुपये का ऑनलाइन ठग लिया। पीड़ित जेडीयू नेता ने कटरा थाने में केस दर्ज कराया है। जेडीयू नेता ने बताया है कि उनके अलावे कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी की गई है।


जेडीयू नेता ने बताया कि बीते 24 दिसंबर को उन्हें IPS जयंतकांत की फोटो लगी आईडी से मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर मांगा। जेडीयू नेता ने अपना मोबाइल नंबर साझा किया। इसके बाद उन्हें जानकारी दी गई कि सीआरपीएफ के किसी अधिकारी का ट्रांसफर दूसरी जगह हो गया है और वे अपना फर्नीचर बेंचना चाहते हैं। सस्ते फर्नीचर का झांसा देकर संतोष नाम के शख्स से संपर्क करने को कहा।


जेडीयू नेता ने 25 दिसंबर को कथित संतोष कुमार से संपर्क साधा। संतोष ने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताते हुए फर्नीचर का फोटो शेयर किया और उसकी कीमत 95 हजार बताई। बातचीत के बाद 60 हजार रुपए में मामला तय हो गया। बेचन महतो ने 60 हजार रुपए शख्स के खाते में भेज दिए। इसके बाद सामान पहुंचाने के लिए ट्रक के चालान के नाम पर 21 हजार रुपए मांगे गए। 


जेडीयू नेता ने फिर से पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न को फर्नीचर मिला और ना ही पैसे ही मिले। जिसके बाद जेडीयू नेता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता