ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

बिहार में इनकी संपत्ति जब्त करेगी ED, 100 से अधिक लोगों का लिस्ट में है नाम

PATNA: बिहार में अब लगत तरीके से पैसा कमाने वालों की खैर नही है। ऐसे लोगों पर आर्थिक अपराध इकाई की पैनी नजर है। बिहार में नक्सलियों, माफिया और बदमाशों की अवैध संपत्ति को सरकार जब्त

बिहार में इनकी संपत्ति जब्त करेगी ED, 100 से अधिक लोगों का लिस्ट में है नाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अब लगत तरीके से पैसा कमाने वालों की खैर नही है। ऐसे लोगों पर आर्थिक अपराध इकाई की पैनी नजर है। बिहार में नक्सलियों, माफिया और बदमाशों की अवैध संपत्ति को सरकार जब्त करेगी। जल्द ही ईडी ऐसे 142 लोगों की संपत्ति को जब्त करने जा रही है। जिन 142 लोगों की संपत्ति जब्त की जानी है उसकी पूरी लिस्ट बिहार ईओयू ने ईडी को भेज दिया है। आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य के 142 अपराधियों के खिलाफ PMLA के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेज दिया है। 


142 अपराधियों की लिस्ट बनाने वाले आर्थिक अपराध इकाई को एडीजी नैयर हसनैन खां ने कहा है कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस सूची में सबसे अधिक शराब माफिया के नाम हैं। जिन शराब माफिया के नाम सूची में हैं, उसमें राज कुमार यादव, अनिरुद्ध सिंह, मो. एकरामुल, सुधीर कुमार मंडल, जुगनू ओझा, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनीश शाह, प्रदीप यादव, बसंत सिंह, पंकज राय, विक्रम यादव, कन्हैया कुमार, विक्रम यादव, अमरनाथ शाह, जितेंद्र राय समेत अन्य शामिल हैं। इसमें दूसरे राज्यों से पकड़े गये माफियाओं में त्रेता सवालिया सिंह, जीते ऊर्फ जितेंद्र नागर, चंदन कुमार, रविंद्र कुमार बिंदर, विश्वजीत सरकार जैसे नाम शामिल हैं। कुछ एक मामले में एक ही एफआईआर में कई माफिया के नाम शामिल हैं।


इसके साथ ही बिहार के 49 अपराधियों, माफियाओं, तस्कर और भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर ईडी कार्रवाई कर चुकी है। इसमें कई की संपत्ति जब्त कर ली गई है, तो कई की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मुख्य रूप से सृजन घोटाला की नामजद अभियुक्त जयश्री ठाकुर, मो. यूनूस, नक्सली प्रद्युमन शर्मा, डकैत जय प्रकाश मंडल, उग्रवादी डॉ. अरविंद कुमार, नक्सली रामायण राय, उग्रवादी संदीप यादव एवं मुसाफिर सहनी, शराब तस्कर किशोर यादव, बिल्डर अनिल कुमार सिंह, शराब कारोबारी मोहित जैन समेत अन्य कई प्रमुख नाम शामिल हैं।