ब्रेकिंग
मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा

बिहार में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग: बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को गोलियों से भूना, मुखिया और उसके भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। बदमाशों ने घर में घुसकर बालू घाट के मुंशी को गोलियों से भून डाला। जिला पार्षद पति सह मुखिया औ

बिहार में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग: बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को गोलियों से भूना, मुखिया और उसके भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। बदमाशों ने घर में घुसकर बालू घाट के मुंशी को गोलियों से भून डाला। जिला पार्षद पति सह मुखिया और उसके भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, बालू घाट पर वर्चस्व स्थापित करने को लेकर रविवार की सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर बालू घाट के मुंशी को गोली मार दी। मुंशी को तीन गोलियां मारी गई हैं। गंभीर रूप से घायल मुंशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। 


घायल मुंशी की पहचान कलुआ गांव निवासी स्व. नारायण राम के बटे कुंदन राम के रूप में हुई है, जो गिद्धौर थाना क्षेत्र के कलुआ बालू घाट पर मुंशी का काम करता है। एक गोली कुंदन के सीने में तो दूसरी सिर मे लगी है जबकि तीसरी गोली शरीर को छूते हुए निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


उधर, जख्मी कुंदन राम की पत्नी अंजलि कुमारी ने गोली मारने का आरोप ललन राम, अशोक राम, दिवाकर राम, दिलीप राम पर लगाया है। बताया जाता है कि ललन राम की पत्नी अनीता देवी वर्तमान में गिद्धौर प्रखंड की जिला पार्षद हैं तो खुद ललन राम पूर्व गिद्धौर प्रखंड के कलुआ पंचायत के मुखिया हैं। मौके पर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन पहुंचे हैं और छानबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता