ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार : गांव में हथियार के साथ डांस करता रहा इनामी कुख्यात, सोती रही पुलिस.. वायरल हुआ होली का वीडियो

MADHEPURA : खबर बिहार के मधेपुरा जिले से है। जहां जिस अपराधी को STF तलाश रही है, जिस पर 50 हजार का इनाम रखा गया है, वह अपराधी बीच गाँव में अपने गुर्गों के साथ हथियार लेकर होली में

बिहार : गांव में हथियार के साथ डांस करता रहा इनामी कुख्यात, सोती रही पुलिस.. वायरल हुआ होली का वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : खबर बिहार के मधेपुरा जिले से है। जहां जिस अपराधी को STF तलाश रही है, जिस पर 50 हजार का इनाम रखा गया है, वह अपराधी बीच गाँव में अपने गुर्गों के साथ हथियार लेकर होली में नाच कर रहा है। अपरधियों के नाच का वीडियों  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔन्धा गांव का कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव है जो अपने गुर्गों के साथ आधुनिक हथियार लेकर होली में DJ पर गाँव के बीचों-बीच कुर्ता-फाड़ होली खेल रहा है। इस दौरान उसके गुर्गे हथियार के साथ नाच कर रहा है। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 


इतना ही नहीं लोग बताते हैं कि प्रमोद यादव इतना बेखौफ है कि वे आये दिन विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम में भी समय-समय पर हथियार का प्रदर्शन करते दिखता है और लोगों में दहशत फैलता रहता है। प्रमोद का एक और पुराना शादी का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद अपने साथी के साथ हथियार से फायर करते दिख रहा है।

टैग्स