ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

बिहार में गधे की मौत पर संग्राम: मुखिया और सरपंच समेत 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, बिजली कंपनी और ग्रामीण आमने-सामने

BUXAR: बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गधे की मौत को लेकर घमासान छिड़ गया है। इस मामले में बिजली विभाग ने पांच नामजद समेत कुल 55 लोगों के खिलाफ थाने में

बिहार में गधे की मौत पर संग्राम: मुखिया और सरपंच समेत 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, बिजली कंपनी और ग्रामीण आमने-सामने
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR: बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गधे की मौत को लेकर घमासान छिड़ गया है। इस मामले में बिजली विभाग ने पांच नामजद समेत कुल 55 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। एकसाथ 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसल, यह पूरा मामला केसठ प्रखंड के रामपुर गांव का है। रामपुर गांव निवासी ददन रजक के पास चार गधे थे, जिनका इस्तेमाल वह ईंट भट्ठा और अन्य काम मे करता था। 11 सितंबर की शाम वह अपने चारों गधों को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बीच स्थित एक बिजली के पोल से सका एक गधा सट गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।


इसके बाद ददन अन्य ग्रामीणों के साथ चकौड़ा पावर ग्रिड पहुंचा और धरना पर बैठ गया। धरना दे रहे लोग मुआवजे की मांग करने लगे। देर रात तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया और पावर सप्लाई शुरू कर दी गई।


हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर ने पांच नामजद समेत कुल 55 ग्रामीणों के खिलाफ वासुदेवा ओपी में केस दर्ज करा दिया। बिजली कंपनी का आरोप है कि ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण साउथ बिहार पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को करीब डेढ लाख रुपए का घाटा हुआ है।


इस मामले में मुखिया, सरपंच और बीडीसी समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। गांव के लोगों ने बैठकर यह निर्णय लिया है कि अगर बिजली कंपनी अपने केस को वापस नही लेती है तो वो लोग भी केस लड़ने के लिए तैयार हैं।


पूरे मामले पर बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कहा है कि ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करने के लिए मशीन को बंद कर दिया था और सरकारी काम में बाधा डाला गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने सनहा दर्ज कराया था जबकि बिजली विभाग ने केस दर्ज कराया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और कानून संगत जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।