ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में फिर जहरीली शराब से 4 की मौत, 5 दिनों में 19 मरे: कहां है नीतीश कुमार का ड्रोन, हेलीकॉप्टर, विमान और मोटरबोट ?

PATNA: बिहार के गोपालगंज जिले में आज फिर से चार लोगों की मौत जहरीली शराब से हो गयी है. हालांकि पुलिस औऱ प्रशासन जहरीली शराब से लोगों के मरने की बात को नकार रहा है. लेकिन चारों की म

बिहार में फिर जहरीली शराब से 4 की मौत, 5 दिनों में 19 मरे: कहां है नीतीश कुमार का ड्रोन, हेलीकॉप्टर, विमान और मोटरबोट ?
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार के गोपालगंज जिले में आज फिर से चार लोगों की मौत जहरीली शराब से हो गयी है. हालांकि पुलिस औऱ प्रशासन जहरीली शराब से लोगों के मरने की बात को नकार रहा है. लेकिन चारों की मौत जहरीली शराब जैसे लक्षणों से हुई है. बिहार में पिछले पांच दिनों में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत हो चुकी है. ये तब हो रहा है जब सरकार शराब रोकने के लिए अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही है. सवाल ये भी उठ रहा है कि शराब पकड़ने के लिए मंगवाया गया ड्रोन, हेलीकॉप्टर, मोटरबोट औऱ विमान कहां है.
 


गोपालगंज में फिर चार की मौत

बिहार के गोपालगंज जिले में फिर चार लोगों की मौत हुई है. प्रशासन जहरीली शराब से मौत की बात को नकारने में लगा है. लेकिन इसी जिले में पहले भी दो बड़े जहरीली शराब कांड हो चुका है औऱ उन दोनों वाकयों में भी प्रशासन ने सबसे पहले जहरीली शराब से मौत की बात को नकार दिया था. ताजा मामला ये है कि गोपालगंज के कुचायकोट में तीन और फुलवरिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है. आज कुचायकोट थाने के शिवराजपुर गांव के हरेन्द्र यादव की मौत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हो गई. हरेन्द्र को पेट दर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. पुलिस का खौफ ऐसा था कि मौत के बाद परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर भाग खड़े हुए. 


उसी गांव के फूलचंद साह के पुत्र हीरालाल साह की भी मौत ठीक वैसे ही लक्षण के बाद हुई है. उसे भी पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई. लोग उसे इलाज के लिए लेकर जाने ही वाले थे कि मौत हो गई. वहीं, कुचायकोट थाने के रामगढ़वा गांव में ठग यादव के बेटे साहेबलाल यादव को भी पेट दर्द, बेचैनी और घबराहट हो रही थी और उसके बाद मौत हो गयी. वहीं, फुलवरिया के पेंदूला रामसेन गांव के ओम प्रकाश भगत को भी पेट दर्द, बेचैनी और घबराहट हुई. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी. 


पांच दिनों में 19 मौत 

बिहार में पिछले पांच दिनों में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत हो गयी है. गोपालगंज जिले में कल ही जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत की खबर आयी थी. जहीरीली शराब पीने वाले एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गयी है. आज फिर से चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. वहीं बिहार के भागलपुर जिले में जहां जहरीली शराब पीने से पांच की मौत हो गई है. शराब पीने वाले दो लोगों की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक शादी समारोह में लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी. फिर एक एक कर पांच लोगों की मौत हो गयी.


वहीं सिवान में दारौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में चार दिन पहले तीन मजदूरों कमलेश मांझी, नूर मियां और अवध किशोरी मांझी की मौत हो गई. मरने वाले कमलेश की पत्नी चंपा ने कहा कि पति ने शराब पी थी जिसके बाद पेट में तेज दर्द और उल्टी हुई और मौत हो गई. मरने वालों का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में भी दो लोगों की मौत जहरीली शराब से हो गयी. 


कहां गया सरकार का दावा

करीब एक सप्ताह पहले बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वे शराब पीने वालों को छोडेंगे नहीं. ड्रोन तो उड़वा ही रहे हैं अब विमान भी उड़वायेंगे. राज्य सरकार ने मोटर बोट खरीदा है ताकि शराब पकड़ा जा सके. हेलीकॉप्टर उड़ाये जा रहे हैं. शराब पकड़ने के लिए कुत्तों को खास तौर पर ट्रेनिंग देकर उतारा गया है. पूरे बिहार की पुलिस शराब पकड़ने में लगी है. इसके बावजूद जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है. जाहिर है सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें