ब्रेकिंग
राखी बंधवाने मामा के घर आया था भांजा, बरंडी नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से दर्दनाक मौतहद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंगबिहार कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान; निशाने पर अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रामपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलराखी बंधवाने मामा के घर आया था भांजा, बरंडी नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से दर्दनाक मौतहद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंगबिहार कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान; निशाने पर अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रामपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेल

बिहार में फिर दागदार हो गई वर्दी, पुलिस वालों ने गैंगरेप के बाद लड़की को 50 हजार में बेचा

MADHUBANI : बिहार की पुलिस ने एक बार फिर अपनी ही वर्दी को दागदार कर लिया है। पूरा मामला मधुबनी के जयनगर थाने से जुड़ा है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हैवानियत की सारी हदों को पार क

बिहार में फिर दागदार हो गई वर्दी, पुलिस वालों ने गैंगरेप के बाद लड़की को 50 हजार में बेचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार की पुलिस ने एक बार फिर अपनी ही वर्दी को दागदार कर लिया है। पूरा मामला मधुबनी के जयनगर थाने से जुड़ा है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। यूपी के मऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की भटक कर जयनगर पहुंच गयी थी, जहां आरोपी पुलिसकर्मियों और कुछ सफेदपोशों ने पहले तो उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और बाद में लड़की को 50 हजार रुपए में बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मऊ पुलिस लड़की को तलाश करते हुए जयनगर पहुंची।


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की पिछले महीने अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। भटकते-भटकते नाबालिग लड़की मधुबनी के जयनगर पहुंच गई। जहां वह अशोक मार्केट में तैनात नाइट गार्ड के हाथ लग गई। जिसके बाद आरोपी नाइट गार्ड, एक बिजली मिस्त्री और जयनगर थाने में तैनात ड्राइवर और चौकीदार समेत कुछ सफेदपोशों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को 50 हजार रुपए में एक महिला के हाथों बेच दिया।


इधर, लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला यूपी के मऊ थाने में दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद से मऊ पुलिस लड़की को संभावित स्थानों पर तलाश कर रही थी। इसी बीच नाबालिग की खोज में जब यूपी पुलिस मधुबनी के जयनगर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यूपी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नाइट गार्ड प्रमोद यादव, बिजली मिस्त्री साजन कुमार और उक्त महिला सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जयनगर थाना में तैनात आरोपी ड्राइवर आचार्या और चौकीदार रामजीवन पासवान फरार बताए जा रहे हैं।