ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, दो लाख के लिए मौत के घाट उतारा

NALANDA: बिहार में दहेज हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने महज दो लाख रुपए के लिए एक

बिहार में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, दो लाख के लिए मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में दहेज हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने महज दो लाख रुपए के लिए एक विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव की है।


मृतका की पहचान नोनिया बिगहा गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साल 2010 में सुधा की शादी संतोष के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद दो लाख रुपए दहेज की मांग पति और ससुराल के लोगों द्वारा किया जाने लगा। पैसा नहीं देने के कारण सुधा को प्रताड़ित करना आम बात हो गई थी।


इस बीच जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी जान लेने की भी कोशिश की गई लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई थी। शुक्रवार की देर रात ससुरालवालों द्वारा मायके वालों को खबर दी गई कि सुधा की मौत हो गई है। आनन-फानन में मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता