ब्रेकिंग
कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा

बिहार में दो दोस्तों के साथ हैवानियत : एक को आग से दाग कर मौत के घाट उतारा तो दूसरे को पीट-पीटकर किया अधमरा

KHAGARIYA : खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने दो दोस्तों के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक युवक को आग से दागकर मौत के घाट उतार दिया तो दूसरे को पीट-पीटकर अधमरा कर फरा

बिहार में दो दोस्तों के साथ हैवानियत : एक को आग से दाग कर मौत के घाट उतारा तो दूसरे को पीट-पीटकर किया अधमरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIYA : खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने दो दोस्तों के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक युवक को आग से दागकर मौत के घाट उतार दिया तो दूसरे को पीट-पीटकर अधमरा कर फरार हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।


पूरा मामला चित्रगुप्त नगर थाना इलाके के शिशवा का है। जहां बदमाशों ने खेत में ले जाकर दोनों दोस्तों के साथ हैवानियत की है। बदमाशों ने दोनों दोस्तों को पहले बेरहमी से पीटा और फिर आग से दाग कर घायल कर दिया। जिसमें एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक की पहचान 22 वर्षीय नीतीश कुमार और घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।