ब्रेकिंग
बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर

लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के बाद रेणु कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बहन की शादी से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। झाड़ियों में शव मिलने से शुरू हुई जांच में कई..

लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में लव मैरिज से नाराज भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी. पुलिस ने दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास झाड़ी से मिले रेणु कुमारी के शव के मामले का खुलासा करते हुए उसके भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मनीष ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रेणु की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को झाड़ी में फेंक दिया था.


मामला कांटी थाना क्षेत्र से जुड़ा है. सात अक्टूबर को दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास झाड़ी में एक युवती का शव बरामद हुआ था. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी. तीसरे दिन मृतका के पिता हरेंद्र राय ने एसकेएमसीएच पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी रेणु कुमारी के रूप में की थी.


इसके बाद मृतका के पिता ने कांटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आवेदन में उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया.


सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला मामला

पुलिस ने घटना के बाद दामोदरपुर रेलवे गुमटी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर भी संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई. जांच के दौरान पुलिस को मनीष की भूमिका को लेकर अहम सुराग मिले.


इसके बाद पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मनीष ने अपनी बहन की हत्या की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेणु की हत्या की थी.


प्रेम विवाह के बाद परिवार में चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, रेणु ने करीब नौ महीने पहले अपनी मर्जी से रामपुरहरि निवासी प्रिंस से शादी की थी. शादी के बाद से ही परिवार में इसको लेकर विवाद चल रहा था. परिवार के कुछ लोग इस शादी से नाराज थे और इसी वजह से कई बार विवाद की स्थिति भी बनी थी.


बताया गया कि परिवार में विवाद बढ़ने पर कई बार मारपीट की नौबत तक आ गई थी. ग्रामीणों और परिवार के लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो जाता था. पुलिस अब इस विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है.


वीडियो वायरल होने से और बढ़ी नाराजगी

पुलिस के अनुसार, रेणु ने प्रेम विवाह के बाद एक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था. मनीष ने पूछताछ में बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद वह बहन से और नाराज हो गया था. इसी नाराजगी के चलते उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेणु की हत्या की साजिश रची.


मनीष के बयान के अनुसार, दोनों ने रेणु के गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया.


हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस अब हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार मनीष कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि रेणु का शव मिलने के बाद कांटी थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की जांच की. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मनीष को गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.