ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, मोबाइल देखकर दो नाबालिग लड़कियों संग छह बच्‍चों ने किया गैंगरेप

SHEKHAPURA : बिहार के शेखपुरा में स्‍तब्‍ध कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कम उम्र के बच्‍चों ने जिस तरह से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, वह हैरान करने

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, मोबाइल देखकर दो नाबालिग लड़कियों संग छह बच्‍चों ने किया गैंगरेप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEKHAPURA : बिहार के शेखपुरा में स्‍तब्‍ध कर देने वाली वारदात सामने आई है.  यहां कम उम्र के बच्‍चों ने जिस तरह से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, वह हैरान करने वाली है. बता दें यहां नौ साल की दो बच्चियों के साथ छह बच्‍चों ने गैंगरेप किया. सभी लड़कों की उम्र नौ से 12 साल के बीच की है.


जानकरी के अनुसार घटना शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र की है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है. पकड़े गए बच्‍चों ने बताया कि मोबाइल में देखकर उनलोगों ने इस तरह का गंदा काम किया है.


इस मामलें में एक पीड़ि‍त बच्‍ची की दादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. रिपोर्ट में बताया है कि नौ साल की पोती अपनी ही उम्र की सहेली के साथ बथुआ साग तोड़ने गई थी. जब पोती वापस लौटकर वापस आई तो हम सभी देखकर दंग रह गए. वह रो रही थी. रोते हुए उसने बताया कि छह लड़कों ने उसके और सहेली के साथ खेत में गंदा काम किया. इसके बाद मुझे तीन रुपये और सहेली को पांच रुपये दिए. उनमें से एक लड़का पड़ोस का था. जब शिकायत करने उसके घर गई तो उसके परिजन ने गालीगलौज कर भगा दिया.  

टैग्स