ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 32 यात्री घायल

SUPAUL : खबर बिहार के सुपौल जिला से आ रही है जहां बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई है। भीषण टक्कर होने बस में सवार करीब 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में बस कंडेक्ट

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 32 यात्री घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : खबर बिहार के सुपौल जिला से आ रही है जहां बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई है। भीषण टक्कर होने बस में सवार करीब 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में बस कंडेक्टर की इलाज के दौरान मौत गई है। जिसमें बांकी 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है। जिसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है। बस में सवार यात्रियों में महिला-पुरुष व बच्चे भी शामिल थे।


घटना सुपौल जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र के सुरसर नदी के समीप एनएच 57 पर ट्रक और बस में बीती देर रात की है। बता दे कि दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। बस में सवार सभी यात्री पूर्णियां और अररिया के रहने वाले थे। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही अररिया और त्रिवेणीगंज के पुलिस महकमा मौके पर पहुंचकर जख्मियों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने में जुट गए।  घटना एनएच 57 पर काम की वजह से वनबे होने के कारण घटी है। 


बस नम्बर डब्ल्यूबी 73 सी 7328 सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही थी। उसी क्रम में भीमपुर थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हो रहे सड़क मरम्मती  कार्य को लेकर एनएचएआई के द्वारा सड़क को वनबे किया हुआ था। जिस कारण दोनों ओर से गाड़ियों की  आवाजाही हो रही थी। इसी क्रम में फारबिसगंज की ओर से आ रही तेज गति के चावल लदा ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बस में सवार तकरीबन 32 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो है।जख्मी यात्रियों में 9 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे गंभीर रूप से घायलावस्था में बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता