ब्रेकिंग
पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?

बिहार में दलित महिला के साथ हैवानियत: रेप के बाद हत्या कर शव को दफनाया, शराब के नशे में दो बदमाशों ने किया गंदा काम

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एक दलित महिला के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए दो बदमाशों ने पहले तो महिला के साथ रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को बालू में दफन कर दिया।

बिहार में दलित महिला के साथ हैवानियत: रेप के बाद हत्या कर शव को दफनाया, शराब के नशे में दो बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एक दलित महिला के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए दो बदमाशों ने पहले तो महिला के साथ रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को बालू में दफन कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो महिला का शव नदी के किनारे बालू से बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि जहनपुर महादलित टोला निवासी महिला का पति सोमवार की रात किसी तिलक समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी महिला के घर में घुसे और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को नदी किनारे बालू में दफना दिया। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग नदी की तरफ गए तो बालू में दबा हाथ देखकर दंग रह गए।


उधर, तिलक से जब महिला का पति वापस घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बालू से बाहर निकाला। पड़ोसियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।