ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

बिहार में दबंगों की करतूत: पैर छूकर प्रणाम नहीं करने की दी सजा, दिव्यांग सहित दो भाईयों को पीट-पीटकर किया अधमरा

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में दबंगों की करतूत सामने आई है। जहां दो भाईयों को इस कदर पिटाई की गयी दोनों बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों भाईयों में एक दिव्यांग है उसे भी

बिहार में दबंगों की करतूत: पैर छूकर प्रणाम नहीं करने की दी सजा, दिव्यांग सहित दो भाईयों को पीट-पीटकर किया अधमरा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में दबंगों की करतूत सामने आई है। जहां दो भाईयों को इस कदर पिटाई की गयी दोनों बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों भाईयों में एक दिव्यांग है उसे भी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। दोनों का इसलिए पीटा गया कि पैर छूकर प्रणाम नहीं किया था। पिटाई करने वाले बीएसएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के पैन गांव की है। जहां पैर छूकर प्रणाम नहीं करने की सजा दबंगों ने दो सगे भाईयों को दी। घायल अरुण और मनोज यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धड़ दबोचा जो कि बीएसएफ का जवान बताया जाता है। घटना से गुस्साएं लोगों ने नेमदारगंज मोड़ के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिसके कारण तीन घंटे तक बरबीघा-शेखपुरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। लोग आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 


एक आरोपी बीएसएफ का जवान गोपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम दो भाई मनोज और अनिल बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास कुछ लोग पुलिया पर बैठे थे। दोनों भाई वहां से गुजर रहा था। जिन्हें पुलिया पर बैठे लोगों ने पैर छूकर प्रणाम करने को कहा लेकिन दिव्यांग अरुण ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। 


जब दोनों भाईयों ने पैर छूकर प्रणाम नहीं किया तो पुलिस पर बैठे लोग गुस्से से लाल हो गये और दोनों भाईयों की लाठी-डंडे से पीटने लगे। एक साथ कई लोगों की पिटाई से दोनों भाई अधमरा होकर जमीन पर गिर गये जिसके बाद दबंगों ने दोनों को उसी हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले। जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। तब जाकर दोनों घायल भाईयों को अस्पताल ले जाया गया।