ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, DM के नाम पर अधिकारियों से मांग रहे पैसा

SEOHAR: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह आम भोले-भाले लोगों के साथ साथ बड़े अधिकारियों को भी चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शिवहर से स

बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, DM के नाम पर अधिकारियों से मांग रहे पैसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह आम भोले-भाले लोगों के साथ साथ बड़े अधिकारियों को भी चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने डीएम पंकज कुमार के नाम पर अधीनस्त अधिकारियों से मैसेज भेजकर पैसे मांग रहे हैं।


दरअसल, शिवहर में डीएम पंकज कुमार के नाम पर अधिकारियों से पैसा मांगा जा रहा है। डीएम ने बताया कि अपने मोबाइल नंबर के डीपी में जिला पदाधिकारी शिवहर का फोटो लगाकर साइबर ठग जिले के अन्य अधिकारी से व्हाट्सएप पर पैसा मांग रहे हैं। जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ने संज्ञान लिया है।


उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को एक्शन लेने का निर्देश दिया है। साथ ही इस संबंध में कोई मैसेज तथा कॉल आए तो पुलिस को इसकी तत्काल सूचना देने की बात कही है। जिला प्रशासन की तरफ से सभी को इस विषय में जागरूक करते हुए कहा गया है कि मोबाइल नंबर पर (+94 783671974) जिस पर जिला पदाधिकारी का डीपी लगाकर अन्य अधिकारी से पैसे की मांग की गई है, इससे सावधान रहें।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा