ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार में महापाप! ऑर्केस्ट्रा डांसर को बंधक बनाकार गैंगरेप, 15 दरिंदों ने 7 दिनों तक बनाया हवस का शिकार

CHHAPRA: हैवानियत को भी शर्मसार कर दे ऐसी घटना बिहार के सारण में हुई है। यहां 15 दरिंदे एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर गए। बदमाशों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर

बिहार में महापाप! ऑर्केस्ट्रा डांसर को बंधक बनाकार गैंगरेप, 15 दरिंदों ने 7 दिनों तक बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: हैवानियत को भी शर्मसार कर दे ऐसी घटना बिहार के सारण में हुई है। यहां 15 दरिंदे एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर गए। बदमाशों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर को बंधक बनाकर 7 दिनों तक उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। पीड़िता जब किसी प्रोग्राम से वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने उसे उठा लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया था। घटना मशरक थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली शादीशुदा महिला सारण के मशरक में एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करके अपने परिवार का पेट पालती थी। इसी बीच ऑर्केस्ट्रा संचालिका ने झांसा देकर उसे दूसरे ऑर्केस्ट्रा संचालक के 10 हजार रुपए में बेच दिया था। पीड़िता को बेचने के बाद संचालिका दिल्ली फरार हो गई थी। इस बात की जानकारी जब पीड़िता को मिली तो उसने वापस गोंडा अपने घर लौटने का मन बना लिया।


इसी बीच उसे एक प्रोग्राम में डांस करने के लिए भेजा गया। वहां डांस करने के बाद जब डांसर वापस लौट रही थी, तभी 15 बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। सात दिनों तक पीड़िता के साथ हैवानियत करने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो बेहोशी की हालत में उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। अर्धनग्न महिला को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मशरक थाने में केस दर्ज किया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता