ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

BIHAR में चोरों का नया कारनामा: पूरा मोबाइल टावर ही चुरा ले गये, जेनरेटर, शेल्टर और दूसरे सामान की भी चोरी

MUZAFFARPUR: बिहार में चोरों ने नये कारनामे को अंजाम दिया है. चोरों ने पूरा मोबाइल टावर ही चुरा लिया है. चोर न सिर्फ मोबाइल टावर चुरा ले गये बल्कि टावर के साथ साथ जेनरेटर, शेल्टर,

BIHAR में चोरों का नया कारनामा: पूरा मोबाइल टावर ही चुरा ले गये, जेनरेटर, शेल्टर और दूसरे सामान की भी चोरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में चोरों ने नये कारनामे को अंजाम दिया है. चोरों ने पूरा मोबाइल टावर ही चुरा लिया है. चोर न सिर्फ मोबाइल टावर चुरा ले गये बल्कि टावर के साथ साथ जेनरेटर, शेल्टर, स्टेबलाइजर समेत पूरे सामान पर हाथ साफ कर दिया. टावर चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है. बता दें कि बिहार में मोबाइल टावर चोरी की ये दूसरी घटना है. 


मोबाइल टावर चोरी का ये मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया है. मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर में ये घटना हुई है. टावर कंपनी के अधिकारी शाहनवाज अनवर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. टावर कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को बताया है कि टावर के साथ लगे सारे उपकरण को भी गायब कर दिया गया है. 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर की मनीषा कुमारी के आवासीय परिसर में GTAL इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने मोबाइल टावर लगाया था. यह पिछले कई महीने से बंद पडा था. एक दिन पहले कंपनी का एक कर्मचारी मोबाइल टावर के निरीक्षण के लिए पहुंचा तो देखा कि वहां टावर ही नहीं है. सिर्फ चबूतरा है जिस पर टावर लगा था. टावर के साथ लगाया गया जेनरेटर और उसके शेल्टर के साथ साथ स्टेबलाइजर समेत सारे सामान भी गायब थे.चोरी किये गये सामान की कीमत तकरीबन साढ़े चार लाख रूपये बतायी जा रही है.


पुलिस की पूछताछ में जमीन की मालकिन मनीषा कुमारी ने बताया कि कुछ महीने पहले कुछ लोग आए थे. उन्होंने खुद को टावर कंपनी GTL कंपनी का कर्मचारी बताया था. उन लोगों ने कहा था कि चूंकि इस टावर का कोई काम नहीं है इसलिए इसे ले जा रहे हैं. उसके बाद वे लोग टावर को खोलकर ले गए. टावर के साथ जितने उपकरण थे, उसे भी पिकअप पर लाद कर साथ ले गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन-दहाडे चोरी की ये घटना हुई. चोरों ने दिन में ही टावर खोला और फिर पिकअप वैन मंगवा सामान लाद कर ले गये.


बिहार में पहले भी हुई है टावर की चोरी


बता दें कि बिहार में मोबाइल टावर चोरी की ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले पटना में मोबाइल टावर की चोरी कर ली गयी थी. पिछले साल पटना में ये घटना हुई थी. वहां भी चोरों ने खुद को टावर कंपनी का कर्मचारी बताकर पूरे टावर की चोरी कर ली थी. पटना में 25 लोगों ने तीन रात तक गैस कटर से मोबाइल टावर काटा था. फिर सभी टुकड़ों को एक ट्रक में लादकर गायब हो गये थे.