ब्रेकिंग
दिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तारदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तार

बिहार में बीजेपी नेता की हत्या से हड़कंप, गन्ने के खेत में मिला खून से सना शव

BETTIAH: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गई। शव मिलने की बात इलाके

बिहार में बीजेपी नेता की हत्या से हड़कंप, गन्ने के खेत में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गई। शव मिलने की बात इलाके में फैलते ही लोगों की भारी बीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर की है।


मृतक बीजेपी नेता की पहचान भुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि  तुरकौलिया निवासी भाजपा नेता भुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा पिछले कई वर्षों से अपने ससुराल माधोपुर में रहते थे। रविवार को भुनेश्वर प्रसाद गांव के ही भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह के घर गए थे। जहां से फोन कर उन्होंने घरवालों से कहा था कि वे खाना खाकर वापस आएंगे लेकिन देर रात तक वे घर नहीं लौटे।


परिजनों ने उनकी खोजबीन करना शुरू कर दी। भाजपा नेता का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा था। सोमवार को ग्रामीणों जब सरेह में गए तो गन्ने के खेत से बीजेपी नेता की शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद भाजपा नेता के घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।