ब्रेकिंग
भरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलान

बिहार में बंगाल पुलिस की छापेमारी, 10 लाख के गहनों की चोरी मामले में एक्शन

BANKA: पंश्चिम बंगाल के कोलकाता से करीब 10 लाख के गहनों की चोरी कर फरार हुए युवक की तलाश में कोलकाता से बांका पहुंची बंगाल पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। पुलिस के आने की भनक मिलते

बिहार में बंगाल पुलिस की छापेमारी, 10 लाख के गहनों की चोरी मामले में एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: पंश्चिम बंगाल के कोलकाता से करीब 10 लाख के गहनों की चोरी कर फरार हुए युवक की तलाश में कोलकाता से बांका पहुंची बंगाल पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। पुलिस के आने की भनक मिलते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। अमरपुर थाना क्षेत्र के ढोडियाटिकर गांव में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, पश्चिम बंगाल के अलीपुर थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले लाखों के आभूषण और कैस की चोरी हो गई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया तो इस मामले में बिहार का कनेक्शन सामने आया। बांका के अमरपुर स्थित ढोडियाटीकर गांव निवासी सुनील कुमार को पश्चिम बंगाल पुलिस तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुनील कुमार कोलकाता से भागकर बांका चला आया है।


जिसके बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुर थाना की पुलिस बांका पहुंची और अमरपुर थाने से संपर्क साधा। जिसके बाद बंगाल पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी युवक घर से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।