ब्रेकिंग
‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! स्कूल छोड़ने जा रहे शख्स को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

BARH : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आ रही है। जहां स्कूल छोड़ने जा रहे एक शख्स को गोलियों से भून दिया गया है।<span styl

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! स्कूल छोड़ने जा रहे शख्स को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BARH : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आ रही है। जहां स्कूल छोड़ने जा रहे एक शख्स को गोलियों से भून दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के बिचली गली में बच्चे को स्कूल छोड़ने के दौरान एक व्यक्ति को अपराधियो ने सुबह सुबह घेर कर गोली मार दिया। घायल वक्ति को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।घटना स्थल पर बाइक और कई खोखे पड़े हुए मिले।


वहीं, घटना की सूचना के बाद बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। घायल बाढ़ थाना के बासो बागी का बताया जा रहा है। बाढ़ में अपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो गई है।


बताया जा रहा है कि, बाढ़ थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी मोहन कुमार (35 वर्ष) अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान वापस लौटने के दौरान स्टेशन रोड के नजदीक बिचली रोड के पास बाइक से आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगते ही मोहन कुमार वहीं गिरकर छटपटाना लगे। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।


इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल मोहन कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।


घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।