ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को बीच बाजार मार दी गोली

ARA: खबर आरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक कंपटीशन की तैयारी करता है और ट्यूशन पढ़ने

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को बीच बाजार मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर आरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक कंपटीशन की तैयारी करता है और ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि घायल छात्रा पढ़ाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों वहां पहुंचे और छात्र से किसी बात को लेकर उलझ गए। इसी बीच बदमाशों ने छात्र को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों जो जमा होते देख अपराधी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य छात्रों का मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता