ब्रेकिंग
UGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरारोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप ‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरारोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप ‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! खेत जा रहे शख्स को सरेआम मार दी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

BUXAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने खेत में काम करने जा रहे एक शख्स

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! खेत जा रहे शख्स को सरेआम मार दी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने खेत में काम करने जा रहे एक शख्स को सरेआम गोली मार दी। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। घटना राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी गांव की है।


बताया जा रहा है कि डिहरी गांव निवासी महंत राय के 45 वर्षीय बेटा चंदन राय रविवार की सुबह काम करने के लिए खेत में जा रहे थे। इसी दौरान नागेंद्र हाई स्कूल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में चंदन राय के हाथ में गोली लग गई और वे जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल चंदन राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीबारी की इस घटना के बावजूद पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से किसी तरह का कोई आवेदन थाने में नहीं मिला है और पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उधर, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।