ब्रेकिंग
पति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपील

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में डकैती, राधा-कृष्ण की लाखों की मूर्ति ले भागे, CCTV में कैद हुई वारदात

SITAMARHI: सीतामढ़ी में मंदिर के अंदर घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर की है. हथियारों से

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में डकैती, राधा-कृष्ण की लाखों की मूर्ति ले भागे, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में मंदिर के अंदर घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर की है. हथियारों से लैस डकैतों ने मंदिर परिसर में देर रात घुसकर करीब 1.25 क्विंटल की अष्टधातु की दो मूर्तियां लूट लिया. दोनों र्तियों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। डकैती की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.


हथियार से लैश डकैत आधी रात को मंदिर के अंदर घुसे और मंदिर के पुजारी को गन पॉइंट पर रख लिया. इस दौरान मंदिर के अन्य सेवक को भी डकैतों ने हाथ पैर बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी वीडियो में हाथ में हथियार लिए डकैत साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. मंदिर के अंदर डकैती की बड़ी वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है. डकैतों ने मूर्ति के अलावा मंदिर के पुजारी राजू शास्त्री की पत्नी रीना शास्त्री के सोने के मंगलसूत्र, मोबाइल और 10 हजार कैश भी लूट कर ले गए.


जानकारी के अनुसार, बदमाश मध्य विद्यालय की ओर से चाहरदीवारी फांदकर राधा कृष्ण मंदिर में घुसे थे. इस दौरान हथियार की नोक पर मंदिर के सेवक राज किशोर शाह व पुजारी राजू शास्त्री के हाथ पैर तथा मुंह डकैतों ने बांध दिए थे. सेवक को गर्भ गृह में छोड़कर पुजारी को कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद मंदिर का ताला तोड़कर सिंहासन पर रखी राधा कृष्ण के अष्टधातु के बरसों पुरानी मूर्तियां लूट ली. श्रीकृष्ण की मूर्ति 4 और राधा की मूर्ति पौने चार फीट की बताई जा रही है.


बदमाशों के जाने के बाद सेवक राज किशोर ने किसी तरह जमीन पर घसीटते हुए पुजारी के कमरे को खोला. घटना के बाद पुजारी ने मोबाइल से मंदिर के सचिव आशुतोष कुमार को इसकी सूचना दी. सूचना पर बेलसंड डीएसपी सोनल कुमारी, थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घटना को छानबीन की. डीएसपी ने कहा कि मंदिर के गाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फोटो से बदमाशों की पहचान की जा रही है. इसके आधार पर डकैतों को गिरफ्तार किया जाएगा। मंदिर में डकैती की बड़ी वारदात से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता