ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

सीवान में ज्वेलरी शॉप से कैश और 5 लाख के गहने बदमाशों ने लूटे, सुपौल में कपड़ा व्यवसायी के मैनेजर से ढाई लाख की हुई लूट

SUPAUL: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दो जिलों में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीवान में जहां स्वर्ण व्यवसायी से 25 हजार रुपये कैश और 5 लाख के गहने अपराधियों

सीवान में ज्वेलरी शॉप से कैश और 5 लाख के गहने बदमाशों ने लूटे, सुपौल में कपड़ा व्यवसायी के मैनेजर से ढाई लाख की हुई लूट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दो जिलों में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीवान में जहां स्वर्ण व्यवसायी से 25 हजार रुपये कैश और 5 लाख के गहने अपराधियों ने लूट लिए तो वही सुपौल में कपड़ा व्यवसायी के मैनेजर से दो लाख रुपये की लूट दिनदहाड़े कर ली गयी है। बिहार में अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


सबसे पहले हम बात सीवान की करते हैं जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक बार फिर सर्राफा कारोबारी को अपना निशाना बनाया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के भालुई सिटी की है जहां हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से 5 लाख के आभूषण और 25 हजार कैश लूट लिए और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। पीड़िता स्वर्ण व्यवसायी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से एक बार फिर से सर्राफा कारोबारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। दिनदहाड़े लूट की हुई इस बड़ी वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम है। 


अब बात सुपौल की करते हैं जहां अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के मैनेजर गिरधारी लाल अग्रवाल को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने पिस्टल के बल पर दो लाख रुपये से अधिक की रकम लूट ली और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया एनएच-327E स्थित टॉल प्लाजा के पास की है। 


घटना के संबंध में कपड़ा व्यवसायी के प्रबंधक गिरधारीलाल अग्रवाल और साथ में मौजूद अन्य कर्मियों ने बताया कि वे सभी मुरलीगंज से पैसा कलेक्शन के लिए स्कोर्पियो से निकले थे। अररिया जिले के खजुरी, छातापुर, तमकुल्हा से कलेक्शन कर त्रिवेणीगंज आ रहे थे। जैसे ही जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप पहुंचे। पीछे से छह सात बाइक सवार करीब तेरह चौदह की संख्या में हथियार से लैस अपराधी अचानक स्कोर्पियो के सामने आ गए औऱ लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर दो तीन राउंड गोली भी चलायी गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता