ब्रेकिंग
104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसाSTET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; अक्टूबर में रिजल्ट की तैयारीTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानप्रेमी के लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ भारत पहुँची शबाना... बॉयफ्रेंड से धोखा मिला तो मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे पहुँची104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसाSTET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; अक्टूबर में रिजल्ट की तैयारीTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानप्रेमी के लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ भारत पहुँची शबाना... बॉयफ्रेंड से धोखा मिला तो मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे पहुँची

बिहार में बेहाल हुई शराबबंदी! शराब के नशे में धुत मिला स्कॉर्पियो सवार मुखिया पति, पुलिस ने दबोचा

SEOHAR: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल बेहाल हो चुका है। सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है और शराब के शौकीन लोगों के पास

बिहार में बेहाल हुई शराबबंदी! शराब के नशे में धुत मिला स्कॉर्पियो सवार मुखिया पति, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल बेहाल हो चुका है। सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है और शराब के शौकीन लोगों के पास आसानी से पहुंच रही है। शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाने में आम लोग ही नहीं बल्कि खास लोग भी पीछे नहीं हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां उत्पाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत मुखिया पति को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने एक मुखिया पति को शराब के नशे की हालत गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम पिपराही प्रखंड के बागमती नदी पुल पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान अम्बा दक्षणी के मुखिया पति राजीव कुमार यादव उत्पाद विभाग के टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।


पकड़े जाने के बाद मुखिया पति उत्पाद पुलिस को अपना रौब दिखाने लगा और जवानों के साथ बतमीजी करने लगा जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने मुखिया पति की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया की शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मुखिया पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।