ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में बालू का अवैध कारोबार जारी: पटना से 19 धंधेबाज गिरफ्तार, 11 नाव भी जब्त

PATNA: बिहटा में बालू का अवैध कारोबारी जारी है। इस अवैध खनन को लेकर बिहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस धंधे से जुड़े 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके पास से अवैध ब

बिहार में बालू का अवैध कारोबार जारी: पटना से 19 धंधेबाज गिरफ्तार, 11 नाव भी जब्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहटा में बालू का अवैध कारोबारी जारी है। इस अवैध खनन को लेकर बिहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस धंधे से जुड़े 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके पास से अवैध बालू लदे कई बड़े और छोटे नाव को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सभी अंडरग्राउंड हो गये हैं। 


बिहार सरकार ने बालू के खनन पर रोक लगा रखी है। 4 माह की मासून अवधि 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। इसके बावजूद भी बालू माफिया सरकार के इस आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और पुलिस को चुनौती देकर अवैध बालू खनन का काम करते हैं। पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के आमनाबाद और पथलौटिया सोन नदी में बालू माफिया बालू बंदी के बाद भी बालू के अवैध खनन कर रहे हैं। बीते रात दानापुर डीएसपी टू पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिहटा थाना की पुलिस ने बालू के अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गयी। जहां बालू के अवैध खनन में शामिल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 


इसके साथ ही पुलिस ने बालू घाट से बालू लोडेड कई बड़े और छोटे नाव को जब्त किया है। वही इस संबंध में दानापुर डीएसपी टू पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद और पथलौटीया सोन नदी के बकास क्षेत्र में अवैध बालू का खनन किया जा रहा है. जिसके बाद टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की। जहां छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने बालू के अवैध खनन कर रहे 19 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही मौके से 6 बड़े नाव जिस पर  बालू लदा हुआ था उसे जब्त किया गया है वही 5 मशीन लगे नाव को भी जब्त किया गया है।  कुल 11 छोटे बड़े नावों को जब्त किया गया है। 


गिरफ्तार लोगों में से कई नाव के मालिक भी है। जो बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि बिहटा थानाक्षेत्र के अमनाबाद और पथलौटिया बालू घाट पर आए दिन बालू के अवैध खनन को लेकर बालू माफिया के द्वारा फायरिंग भी की जाती है। इस चक्कर में कई लोगों हत्या भी अब तक हो चुकी है। अवैध बालू माफिया पर पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन बालू माफिया और उनके लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते। इससे पहले भी बालू अवैध खनन को लेकर बिहटा थाने की पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बार अवैध बालू खनन से जुड़े 19 लोगों को पकड़ा गया है। 

बिहार में बालू का अवैध कारोबार जारी: पटना से 19 धंधेबाज गिरफ्तार, 11 नाव भी जब्त

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता