ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: युवक को सरेआम गोलियों से भूना, फायरिंग से दहला इलाका

MADHUBANI: मधुबनी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार को दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: युवक को सरेआम गोलियों से भूना, फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI:  मधुबनी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार को दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डाला। गोली लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जयनगर थाना क्षेत्र के कुआर छपराढी गांव में मुख्य सड़क पर घटी है।


बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार अपराधियों ने शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और आराम से चलते बने। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक खजौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लि सदर अस्पताल भेज दिया है। SDPO विप्लव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।