ब्रेकिंग
बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टसारण में हसनपुरा-मुरहिया बांध पर बढ़ा कटाव, ग्रामीण परेशान, SDM ने किया निरीक्षणनेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्थानेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टबिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टसारण में हसनपुरा-मुरहिया बांध पर बढ़ा कटाव, ग्रामीण परेशान, SDM ने किया निरीक्षणनेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्थानेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, दुकानदार ने पान के पैसे मांगे तो पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर वे किसी की भी हत्या करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदम

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, दुकानदार ने पान के पैसे मांगे तो पीट-पीटकर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर वे किसी की भी हत्या करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने शुक्रवार की रात एक पान दुकानकार की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसने पान के पैसे मांग दिए। घटना तेघड़ा प्रखंड के गौडा गांव की है। लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई।


मृतक पान दुकानदार की पहचान गौड़ा निवासी फूल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शुक्रवार की रात भी फूल कुमार अपनी पान दुकान पर बैठा हुआ था, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और फूल कुमार से पान मांगा। फूल कुमार ने पान बनाकर सभी को खिला दिया। जब बदमाश पान के पैसे दिए बिना वहां से जाने लगे तो फूल कुमार ने पान के पैसे मांगे।


फिर क्या था पैसे मांगने से नाराज बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर पान दुकानदार फूल कुमार को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक पान दुकानदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।