ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

बिहार में बढ़ने लगा क्राइम रेट, पटना में एक हफ्ते में 6 की हत्या

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि राज्य में जब से नई सरकार आई है, अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। राजधानी पटना

बिहार में बढ़ने लगा क्राइम रेट, पटना में एक हफ्ते में 6 की हत्या
First Bihar
4 मिनट

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि राज्य में जब से नई सरकार आई है, अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां क्राइम रेट सबसे ज्यादा है। एक हफ्ते में जो आंकड़े सामने आए हैं, वह बेहद चिंताजनक है। 



22 अगस्त, 2022 को अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग की थी। इस दिन बिहटा में गुमशुदा युवक शुभम किशोर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 21 अगस्त, 2022 को पटना के गौरीचक में अपराधियों ने युवक सन्नी की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को लेकर राजधानी में जमकर बवाल भी देखने को मिला था। इसी दिन मुख्यमंत्री के काफिले पर भी हमला हुआ था। हैरानी की बात है कि पुलिस को इस मामले में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 



16 अगस्त, 2022 की बात करें तो इस दिन दानापुर में क्लिनिक से लौट रहे डॉक्टर मोहम्मद अनवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं को एक साल हो गए हैं, लेकिन पुलिस घोड़ा बेचकर सो रही है। 



वहीं, राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके से पिछले 24 घंटे में दो मामले सामने आये हैं। सोमवार रात को ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाका दहल उठ। इस वारदात की चपेट में दो लोग घायल हो गए। वहीं, आज यानी मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। सुबह-सवेरे अपराधी ने बुजुर्ग पर तलवार से हमला कर दिया, जिसके बाद वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। हालांकि बाद में अपराधी की गिरफ्तारी कर ली गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ दीघा थाना इलाके के कुर्जी पुल पर मंगलवार सुबह 65 साल के बुजुर्ग सुखदेव चौधरी पर तलवार से हमला किया गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पाकर दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 



इससे पहले पटना से सटे मोकामा में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी थी। इसमें एक मुखिया का देवर बताया जा रहा है। इस घटना में सिरसी गांव के रहने वाले विनोद प्रसाद सिंह के बेटे कमलेश कुमार की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं गोलीबारी से लोग सहमे हुए हैं।



वहीं, सोमवार रात बदमाशों ने दीघा थाना इलाके के पीलापुल पर हत्याकांड के गवाह कारोबारी परमेश्वर राय पर गोलीबारी शुरू कर दी। जैसे-तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। लेकिन, दुत्भाग्यवश इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।



इसी हफ्ते पटना के फुलवारी शरीफ में प्रेमी ने प्रेमी को गोली मार दी थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 

टैग्स