ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में बढ़ रहा ब्राउन शुगर की डिमांड, भाभी जी गैंग के जरिए इन जिलों में हो रही तस्करी

PATNA: राज्य में ब्राउन शुगर की डिमांड तेजी से बढ़ा है. युवा तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं. मार्च 2022 को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने एक लड़के को ब्राउन शुगर की 350 पुड़ियों के साथ गि

बिहार में बढ़ रहा ब्राउन शुगर की डिमांड, भाभी जी गैंग के जरिए इन जिलों में हो रही तस्करी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: राज्य में ब्राउन शुगर की डिमांड तेजी से बढ़ा है. युवा तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं. मार्च 2022 को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने एक लड़के को ब्राउन शुगर की 350 पुड़ियों के साथ गिरफ्तार किया. नीरज गिरफ्तारी के तीन साल पहले से खुद ब्राउन शुगर पी रहा था. कमीशन और फ्री में ब्राउन शुगर मिलने पर तस्करों की चेन में वह शामिल हो गया. बताया जाता है कि वह बिहटा से पुड़िया खरीदता था, जिसे पटना में बेचता था.


जक्कनपुर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी सप्लायर को वर्ष अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया था. इसके पास से दस लाख कैश और ब्राउन शुगर बरामद की गई थी. इस महिला की पहचान राधा देवी उर्फ भाभी जी के नाम से हुई थी. इसके एक माह बाद ही पीरबहोर थाने की पुलिस ने 9.8 किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था. 


पूछताछ में पता चला कि बिहार में ब्राउन शुगर की सप्लाई बांग्लादेश से सप्लाई होता था. जिसके बाद किशनगंज पुलिस और बीएसएफ की टीम ने मार्च 2022 में 1.200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था. महिला पश्चिम बंगाल के भारत-बाग्लादेश सीमा स्थित महेशपुर की रहने वाली थी. किशनगंज में एक तस्कर को वह सौंपने वाली थी, जिसका कनेक्शन पटना से भी था. पटना के एसएसपी ने बताया कि कई थाना क्षेत्र में लोगों की गिरफ्तारियां हुई है. सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स